बलिया : शौचालय निर्माण का जिन्न फिर निकला बाहर

बलिया : शौचालय निर्माण का जिन्न फिर निकला बाहर


नगरा, बलिया। विकास खंड नगरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत खैरा निस्फी में पंचवर्षीय योजना में शौचालय निर्माण में हुई धांधली का जिन्न एक बार फिर बाहर निकलने वाला है। ग्राम पंचायत निवासी मृत्युंजय गिरी ने डीएम व सीडीओ को पत्र सौंप कर शौचालय निर्माण में धांधली की जांच की मांग की है।
ग्राम पंचायत खैरा निस्फी का वर्ष 2013-14 में निर्मल ग्राम में चयन हुआ था। शासन द्वारा ग्राम पंचायत में 188 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। निर्माण वर्ष 2013-14 व 2014-15 में शुरू किया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण में काफी धांधली की गई। शौचालय निर्माण में धांधली के सन्दर्भ में ग्रामीणों ने 2 जून 2016 को सीडीओ को पत्र सौंप कर जांच की मांग की थी। जांच में पाया गया था कि 188 शौचालय का निर्माण न होकर मात्र 69 शौचालय का ही निर्माण हुआ है। उसके बाद शौचालय निर्माण में हुई धांधली को अधिकारियो ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। एक बार खैरा निस्फी में हुए शौचालय निर्माण में की गई धांधली का जिन्न बाहर आने वाला है। जिससे ग्राम पंचायत की राजनीति गरमा गई है। गांव निवासी मृत्युंजय गिरी ने एक बार सभी कागजातों के साथ डीएम व सीडीओ को पत्र देकर शौचालय निर्माण में हुए घोटाले की जांच की मांग की है।


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक