बलिया में सुबह-सुबह खून से रंगी सड़क : भीषण Road Accident में दो लोगों की दर्दनाक मौत, महिला रेफर

बलिया में सुबह-सुबह खून से रंगी सड़क : भीषण Road Accident में दो लोगों की दर्दनाक मौत, महिला रेफर

बलिया। फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर चट्टी से पहले गुरुवार को तड़के सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे पीएचसी चिलकहर के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ेंबलिया में एक शिक्षक ऐसा भी : ग्रीष्मावकाश में अपनाया यह नवाचार, चर्चा हर जुबां पर

फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह (55) व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह (50) को बाइक से लेकर नमोनारायण सिंह (50) चिलकहर स्टेशन जा रहे थे। पति-पत्नी को ट्रेन पकड़ना था। इनकी बाइक अभी चिलकहर से पहले राजाभवन के पास पहुंची थी, तभी अलकतरा लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भीड गई। हादसे में विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह और नमोनारायण सिंह की मौत हो गयी। वहीं, पुष्पा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 


रोहित सिंह मिथिलेश


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद