...और आंखों के सामने से ओझल हो गया दिनेश Ballia News

...और आंखों के सामने से ओझल हो गया दिनेश Ballia News


बांसडीहरोड, बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में शनिवार को गड्ढे में नहाते समय एक युवक डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 

दिनेश (22) पुत्र मदन राम निवासी रुस्तमपुर अपने घर से हरिपुर गांव के गड्ढे के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह कुछ देर तक पानी में तैरता रहा। फिर अचानक वह उस विशाल गड्ढे को तैरकर उस पार जाने लगा। इसी दौरान वह पानी मे डूब गया। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन काफी गहरे गड्ढे में कोई भी उतरने की हिम्मत नही कर सका।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कुछ स्थानीय गोताखोरों को पानी मे डूबे युवक को ढूंढने के लिए लगाया, लेकिन पानी मे किसी गोताखोर की एक न चली और घंटे भर के बाद गोताखोरों ने हार मान लिया। इसके बाद रेवती से गोताखोरों को बुलाया गया और शाम तक उनके द्वारा पानी मे शव को खोजने का प्रयास किया जाता रहा। समाचार लिखे जाने तक शव को ढूंढा नही जा सका था। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार