बलिया : मां के साथ शादी में शामिल होने जा रही थी युवती

बलिया : मां के साथ शादी में शामिल होने जा रही थी युवती

बलिया। सहतवार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार की सुबह अप सारनाथ एक्सप्रेस पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण एक युवती  का दाहिना पैर कट गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।

सहतवार थाना क्षेत्र के नैना मठिया निवासिनी कुमारी रूबी (17) पुत्री पप्पू गिरी अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में मध्य प्रदेश जा रही थी। वह सुबह सारनाथ ट्रेन के आने के पश्चात चढ़ते समय रूबी का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के जद में आ गयी और उसका दाहिना पैर कट गया। इससे नाराज लोगों ने स्टेशन परिसर में बवाल काटा। जीआरपी के बहुत समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।  


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार