बलिया : सबको रूला गये पशुपति नाथ सिंह, चहुंओर शोक की लहर

बलिया : सबको रूला गये पशुपति नाथ सिंह, चहुंओर शोक की लहर


दुबहड़, बलिया। क्षेत्र के ओझा कछुआ मिल्की गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पशुपति नाथ सिंह का निधन शनिवार की शाम हो गया। 65 वर्षीय पशुपति नाथ सिंह के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंत्येष्टि रविवार को भरसर स्थित जौहरी घाट पर की जाएगी। 

गौरतलब है कि पशुपति नाथ सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना काल के विषम परिस्थितियों एवं अर्थाभाव के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। वे कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहड़ के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के बलिया जनपद के पूर्व  महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ बलिया जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काफी दिनों तक कार्यरत रहे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के लोग काफी मर्माहत हैं। 


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा