बलिया : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने खबरों को लेकर कही बड़ी बात

बलिया : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने खबरों को लेकर कही बड़ी बात

बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा की बैठक रविवार को कस्बा के मिशन रोड स्थित स्व. मंजूर अहमद के आवास पर जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने पर चर्चा के साथ ही कार्यकारिणी का नवीनीकरण व नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिये अभियान चलाये जाने पर योजना बनी। निर्णय लिया गया कि दशहरा बाद एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

संगठन के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा हेतु संगठन कृत संकल्पित है। उन्होंने संगठन के सदस्यों का आह्वान किया कि पीत पत्रकारिता से बचते हुए तथ्यात्मक खबरों पर विशेष रुप से ध्यान दें। जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ही एक ऐसा संगठन है, जिसमे परिवारवाद या व्यक्तिवाद का कोई स्थान नही है। संगठन के प्रति समर्पण किसी भी सदस्य को संगठन के सर्वोच्च पदों तक पहुंचा देता है, अन्य संगठनों की तरफ वंश परंपरा को पोषित नही करता है। बैठक में तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद, महामंत्री संजय शर्मा, शिवानंद जायसवाल बागले, अखिलेश सैनी, हरिंदर वर्मा, गोपाल जी गुप्ता, लल्लन जी बागी, सुरेश चंद, विनोद शर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, श्रीमन नारायण उपाध्याय, विनोद सोनी, जफर अहमद आदि रहे। संचालन बृजेश सिंह ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार