यूपी में 14वें स्थान पर बलिया : बढ़ता वायरस, बेपरवाह लोग... कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग

यूपी में 14वें स्थान पर बलिया : बढ़ता वायरस, बेपरवाह लोग... कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग


रामगढ़, बलिया। बलिया में रोज तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या से जहां जिला प्रशासन चिंतित है, वही बाजारों में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखकर घूमते लोग शायद जानबूझकर कोरोना जैसे महामारी को चुनौती दे रहे हैं। या ये कहना भी गलत नहीं होगा कि वायरस को आमंत्रित किया जा रहा है। 

लॉकडाउन के पचासवें दिन बलिया में जब पहला कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था, तब किसने सोचा होगा कि यह मनहूस आंकड़ा पन्द्रह सौ के करीब पहुंचकर बलिया को उत्तरप्रदेश में संक्रमण के मामले में चौदहवें स्थान पर लाकर खड़ा कर देगा। सम्पूर्ण लॉकडाउन के बाद अनलॉक में मिली थोड़ी छूट के बाद लोगों में जैसे कोरोना वायरस से दो दो हाथ करने की होड़ लग गयी है। यूं तो उत्तरप्रदेश सरकार ने प्रत्येक शनिवार और रविवार को पूर्ण बन्दी का आदेश जारी किया है, लेकिन बाकी पांच दिनों में हर गली-मोहल्ले और चट्टी-चौराहे पर अधिकाधिक लोगों का बिना मास्क के बेखौफ होकर समूह में खड़ा होना वास्तव में चिंताजनक विषय बना हुआ है। 

आज 14 लाख संक्रमित मरीजों के साथ भारत विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो कि लॉकडाउन के प्रथम सप्ताह तक विश्व में चालीसवें स्थान पर था। स्थानीय बाजार में शुकवार की देर शाम और सोमवार की सुबह बाजार खुलने के साथ ही उमड़ती भीड़ ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। तेजी से बढ़ते संक्रमण में भी लोगों का बेखौफ बाजार में घूमना बेहद चिंतनीय है। छोटा, बड़ा या बुजुर्ग शायद ही कोई मास्क लगाना उचित समझता हो। कुछ लोग मास्क लगाए पाये भी जाते हैं तो उनमें अधिकाधिक लोग पुलिसिया डंडे से बचने के लिए ही लगाते हैं।


अवनीश मिश्र

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा