बलिया : तीन प्रधानाध्यापकों समेत 8 शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने की कार्रवाई

बलिया : तीन प्रधानाध्यापकों समेत 8 शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने की कार्रवाई


बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इनमें कुछ शिक्षकों पर बिना अवकाश अनुपस्थित रहने का आरोप है तो कुछ पर अग्रिम तिथि का हस्ताक्षर बनाने का।बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति पर की है। 
जारी आदेश के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर की संस्तुति पर कम्पोजिट विद्यालय बुढ़ऊ की प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती संध्या पांडेय, सअ कुमुद कुमार कुशवाहा व कृष्ण कुमार, प्राथमिक विद्यालय रामपुर असली की प्रधानाध्यापक श्रीमती शहनाज बेगम, श्रीमती मंजू आशा सअ, प्राथमिक विद्यालय जोगीडीह के प्रधानाध्यापक इमामुद्दीन खां का वेतन अनुपस्थित तिथि का काटा गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी मनियर की संस्तुति पर प्राथमिक विद्यालय सरवार ककरघट्टी के सअ अतुल कुमार राय व कमलेश कुमार राय का वेतन काटने का आदेश हुआ है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट