बलिया : विरोध करने पर डकैतों ने मारी गोली, हालत गंभीर ; पहुंची पुलिस

बलिया : विरोध करने पर डकैतों ने मारी गोली, हालत गंभीर ; पहुंची पुलिस


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के नेमा का टोला गांव में बुधवार की मध्यरात्रि आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने दीनानाथ चौधरी के घर धावा बोल दिया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है। इधर, घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसपी देवेन्द्र नाथ ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

हथियारबन्द बदमाश दीनानाथ चौधरी के घर में छत के सहारे पहुंच गए। इस बीच, उन पर किसी की नजर पड़ गई। फिर आस पास के लोग जग कर घेराबंदी शुरू कर दिए। अपने को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दिया। गोली केदार चौधरी के पेट में लग गयी। गांव वालों की तत्परता से 3 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही, घायल केदार चौधरी को लेकर परिजन इलाज के लिए वाराणसी चले गये। वही घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गये।  


रमेश जासवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश