बलिया पुलिस को बार्डर पर मिली बड़ी सफलता, ये है पूरा मामला

बलिया पुलिस को बार्डर पर मिली बड़ी सफलता, ये है पूरा मामला


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने बुधवार को यूपी-बिहार सीमा पर स्थित यूपी की ओर मांझी रेलवे पुल के नीचे से उस समय पांच बाइक चोरों को दबोचा गया, जब वे चोरी की चार बाइक बेचने के लिए बिहार से आने वाले ग्राहकों का इंतजार रहे थे। इनके पास से 315 बोर का कट्टा, चार जिंदा कारतूस के अलावा चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई है, जो उप्र और बिहार से चुराई गयी है।

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइकों के साथ मांझी रेल पुल के नीचे मौजूद है। वे बिहार से आने वाले ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बिना समय गंवाए चौकी इंचार्ज चांददियर सूरज सिंह, चौकी इंचार्ज जयप्रकाशनगर राजकपूर सिंह, उपनिरीक्षक रवींद्र राय, हेट कांस्टेबल संजय मिश्र व विजय कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर चोरों को धर दबोचा।

इनकी पहचान धर्मेंद्र यादव निवासी सोनबरसा, राजकुमार माली निवासी बैरिया, मंतोष यादव निवासी मिश्र के मठिया, पंकज यादव निवासी संसार टोला सिताब दियारा, दुर्गेश कुमार यादव निवासी दलजीत टोला थाना बैरिया के रूप में हुई। तलाशी लेने पर पंकज यादव के पास 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा कारतूस तथा धर्मेंद्र यादव के पास से दो 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिलों में एक मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर, दो हीरो पैसन व एक हीरो एचएफ डीलक्स है। सभी मोटरसाइकिलों पर फर्जी व बदले हुए नंबर प्लेट लगे हुए थे। एसएचओ ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक