बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बलिया। बलिया-छ्परा रेल खंड पर स्थित बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जद में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचनाा पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिल सकी। महिला हरे रंग की साड़ी, चेकदार ऊनी शाल, पहनी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देखें लाइवबलिया छपरा रेलखंड पर स्थित है आसचौरा रेलवे हाल्ट स्टेशन

छाता आसचौरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर एक नम्बर प्लेटफार्म से दूसरे नम्बर प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवर ब्रिज नहीं है। इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में लगभग 60 वर्षीय महिला एक नम्बर प्लेटफार्म से टिकट लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की जद में आने से उसकी मौत हो गई। यह देखते ही हाल्ट रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें : बलिया में 'रोजी' ने छिन ली युवक की जिन्दगी, सहयोगी रेफर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा