IIT में 1645वां रैंक प्राप्त कर शिक्षक पुत्र ने बढ़ाया बलिया का मान

IIT में 1645वां रैंक प्राप्त कर शिक्षक पुत्र ने बढ़ाया बलिया का मान





बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी पर तैनात सहायक अध्यापक विद्याभूषण तिवारी के पुत्र विभांशु वैभव ने आईआईटी में 1645वां रैंक प्राप्त कर न सिर्फ माता-पिता, बल्कि जनपद का मान बढ़ाया है। विभांशु वैभव की इस सफलता से शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। 
मूलरूप से दलछपरा निवासी विद्याभूषण तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ शहर के कल्पना कालोनी में रहते है। इनके पुत्र विभांशु वैभव 2018 में होली क्रास स्कूल बलिया से 10वीं की परीक्षा 97.2 प्रतिशत अंक से उतीर्ण कर सनबीम भगवानपुर में 11वीं में प्रवेश लिया। पाठ्य पुस्तकों को अपना असली दोस्त समझने वाले विभांशु वैभव के लिए 2020 खुशियों भरा रहा। 96 प्रतिशत से 12वीं पास करने के साथ ही आईआईटी में 1645वां रैंक  अर्जित कर विभांशु वैभव ने परिवार व गुरुजनों को बहुत बड़ी खुशी दी है। विभांशु वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय माता गायत्री देवी व पिता विद्या भूषण तिवारी के साथ ही गुरुजनों को दिया। बड़े भाई अभिनव अनुराग को अपना रोल मॉडल व पुस्तकों को दोस्त बताते हुए विभांशु वैभव ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य के साथ ईमानदार मेहनत की है। विभांशु वैभव की सफलता पर प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, डॉ.  राजेश पांडेय, अजीत पांडेय, शशिकांत ओझा, भोला प्रसाद इत्यादि ने बधाई दी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे