बलिया : अग्निपथ योजना को लेकर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, 17 के खिलाफ मुकदमा

बलिया : अग्निपथ योजना को लेकर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, 17 के खिलाफ मुकदमा


बैरिया, बलिया। अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती को लेकर उपजे गतिरोध के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी करने के आरोप में अब तक 17 लोगों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, अन्य की तालाश में पुलिस जुटी हुई है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि बैरिया थाने में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जबकि दोकटी थाने में तीन लोगों को घेरे में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुछ को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय किया जा चुका है। शेष की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

दूसरी तरफ बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के अलावा उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल  से करके उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी निगाह बनाए हुए हैं।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार