बलिया बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड, लगे है ये पांच आरोप

बलिया बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड, लगे है ये पांच आरोप

बलिया। बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र मनियर के कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश पाण्डे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही निलंबित प्रधानाध्यापक को ब्लाक संसाधन केन्द्र पंदह पर सम्बद्ध किया गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव कुमार गंगवार एवं जिला समन्वयक (एमडीएम) को जांच अधिकारी नामित कर बीएसए ने सम्बंधित प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र निर्मत करते हुए 15 दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निलम्बन अवधि में ओम प्रकाश पाण्डेय को वित्तीय नियम के प्रावधान के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगा।  

ये है प्रधानाध्यापक पर आरोप

1. उपस्थिति रजिस्टर पर 5/11/2022 से छात्र उपस्थिति न लिया जाना।

2. मिड डे मील पंजिका को 1 नवम्बर 2022 से 12 नवम्बर 2022 के मध्य न भरा जाना।

3. विद्यालय पर कोविड-19 के तहत प्रथम चरण से चतुर्थ चरण के मध्य वितरित खाद्यान्न एवं धनराशि से संबन्धित अभिनेख विद्यालय पर न पाया जाना।

4. विद्यालय पर शासन का टोल फ्री नंबर 18001800666 का अंकन न किया जाना।

5. विद्यालय पर नवीन मेन्यू का अंकन न होना।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे