पत्रकार पर हमला, नजदीकी पुलिस चौकी की भूमिका निष्क्रिय

पत्रकार पर हमला, नजदीकी पुलिस चौकी की भूमिका निष्क्रिय


सहारनपुर। प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।हालिया घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद का है। शुक्रवार की रात सहारनपुर जनपद से एक टीवी चैनल के रिपोर्टर गौरव मिश्रा रिपोर्टिंग कर अपने घर जा रहे थे।रास्ते में उनकी चलती बाइक पर एक संदिग्ध द्वारा पथराव कर हमला किया गया। 
गौरव मिश्रा द्वारा तत्काल इसकी सुचना नजदीकी पुलिस चौकी पर दी गई, लेकिन सूचना देने के बावजूद चौकी इंचार्ज व स्टाफ द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। गौरव मिश्रा ने आज कुछ पत्रकारों को साथ लेकर एसएसपी डॉ. एस. चनप्पा से मिलकर वाकया बताया।एसएसपी द्वारा मामले को अविलम्ब संज्ञान  में लेते हुए सम्बंधित चौकी इंचार्ज को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। फलस्वरूप एक्शन में आई पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


रवीन्द्र तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली