अटल जी को लेकर BJP सांसद मस्त ने कही ये बात Ballia News

अटल जी को लेकर BJP सांसद मस्त ने कही ये बात Ballia News


बैरिया, बलिया। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को दोकटी में मनाई गई। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के आवास पर पहुंचे ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के आम लोगों के दिल में बसते थे। देश भर के लोग उनके विचारों का हृदय से सम्मान करते थे। वे बिना रुके, बिना थके देश को प्रगति के पथ पर ले जाने तथा आम लोगों (खासकर हरेक वर्ग के दबे कुचले गरीब) का जीवन स्तर सुधारने तथा उन्हें विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। 

अटल जी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे सम्बंध चाहते थे। उन्होंने इसके लिये पुरजोर प्रयास किया। वे कभी दबाव के आगे नहीं झुके। दुनिया के कई देशों के विरोध के बावजूद उन्होंने परमाणु परीक्षण कर यह संदेश दिया कि हम किसी के दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। कारगिल युद्ध मे उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि हमारी सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना हैं। कारगिल विजय के बाद देश की सेना का लोहा दुनिया ने माना। यह अटल जी के कुशल नेतृत्व की वजह से सम्भव हुआ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के चहुमुखी विकास का जो सपना देखे थे, वो आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय, रामप्रकाश सिंह, डा. विपलेन्दु प्रताप सिंह, विनय सिंह, सुशील पांडे ने अपना विचार व्यक्त किया।



शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार