प्रलयंकारी हुई घाघरा, बलिया में भाजपा नेता समेत कई लोगों के घरों में घुसा पानी

प्रलयंकारी हुई घाघरा, बलिया में भाजपा नेता समेत कई लोगों के घरों में घुसा पानी


मनियर, बलिया। घाघरा की बाढ़ से मनियर बस स्टैंड से सटे सरवार ककरघट्टी ग्राम पंचायत का पुरवा नावट नंबर दो पूरी तरह से जल मग्न हो गया है। उक्त पुरवा गंगापुर पोखरे से सटा हुआ है। घाघरा नदी का पानी नाले नालियों के माध्यम से इकतिजिया के बगीचे से होते हुए इस पोखरा में आकर गिर रहा है, जिससे बस्ती पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। लोग घर की छत पर शरण लिए हुए हैं। गांव के टीमल, रामजीत, बहादुर राम, सुदामा, मैनेजर, गोरख, मुन्ना, काशीनाथ, हीरालाल, दहारी, सामी,  छट्ठू, परमा, उमा सुखारी आदि दलित एवं राजभर बस्ती के लोग परेशान हैं। 


बताया कि हम लोगों का जीवन नरक बन गया है। विषैले जीव-जंतुओं से खतरा सहित संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी का घर मनियर के वार्ड नंबर 3 में है। उनके घर में पानी घुस गया है। वह बस स्टैंड स्थित राधेश्याम सिंह के कटरे में परिवार सहित शरण लिए हैं। बाढ़ का पानी ग्रामीण क्षेत्रों के माध्यम से होते हुए दह ताल मुड़ियारी में गिरने से ताल भर गया है।



उफनाया ताल मनियर बलिया मार्ग पर हालपुर से नारायणपुर तक दबाव बना रहा है। इधर दो दिन पूर्व पूरवाई तेज हवाओं के चलते पानी की लहरें कटार बन कर सड़क को काट रही थी। प्रशासन पेंड़ों की डाल व बोल्डर गिराकर पानी की लहरों से रोड को बचाने में लगा हुआ है। धान की फसल हजारों एकड़ में बर्बाद हो चुकी है। बांसडीह विधानसभा के बसपा प्रभारी सुरेंद्र निषाद ने सरकार से मांग किया कि किसानों की काफी क्षति हुई है। सरकार इनके आर्थिक नुकसान का मुआवजा दें।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे