बलिया : इंडिकेटर से मिला Accident का संकेत, लोग पहुंचे तो कांप गई रूह

बलिया : इंडिकेटर से मिला Accident का संकेत, लोग पहुंचे तो कांप गई रूह


बलिया। शनिवार की देर शाम फेफना थाना क्षेत्र के बंधैता मोड़ पर बाइक पलट जाने से उभांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा हल्दी रामपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद (30) पुत्र श्रीराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतिदिन की भांति शनिवार की देर शाम चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर नाइट ड्यूटी करने जाने हेतु लक्ष्मण प्रसाद घर से निकला। अभी वह फेफना कस्बे के बंधैता मोड़ पर पहुंचा था, तभी उसकी बाइक (बुलेट) असंतुलित होकर रोड के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। इससे वह बाइक से दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से आते-जाते राहगीरों की नजर जब गड्ढ़े में गिरी बाइक के जलते इंडिकेटर पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी गई। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा