बलिया में शिक्षकों की भारी कमी... RTI से खुलासा

बलिया में शिक्षकों की भारी कमी... RTI से खुलासा


बैरिया, बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित GGIC, GIC, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का घोर अभाव है। इसका खुलासा RTI के तहत मांगी गई सूचना से हुआ है। बात बलिया की करें तो जनपद में कुल 91 प्रवक्ताओं में सिर्फ पांच कार्यरत हैं। इसी तरह 286 सहायक अध्यापकों में सिर्फ 46 की नियुक्ति है। हद तो तब हो गई, जब अधिकारियों ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बैरिया में कुल नौ अध्यापिकाओं की तैनाती की, लेकिन अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से उनमें से पांच का स्थानान्तरण कर दिया। उच्च न्यायलय के आदेशानुसार GGIC बैरिया पर मानक के अनुसार अध्यापकों की तैनाती करनी थी, लेकिन अधिकारियों ने न्यायलय के आदेश का उलंघन कर दिया। इस संबंध में याचिकाकर्ता इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि वह इस प्रकरण में माननीय उच्च न्यायलय में अवमानना याचिका दायर करेंगे। 

बताते चले कि...
श्री सिंह ने वर्ष 2011 में GGIC बैरिया के भवन निर्माण व मानक के अनुसार अध्यापक रखने के लिए जनहित याचिका दायर की थी। विगत शुक्रवार को कांग्रेस नेता ने जनसूचना अधिकार के तहत यह सूचना मांगी थी कि जनपद बलिया में कुल कितने राजकीय विद्यालय है? कुल कितने सृजित पद है और कुल कितने अध्यापकों की तैनाती है ?सुचना मिलने के बाद इस प्रकरण का खुलासा हुआ। श्री सिंह का कहना है कि वह अब पुनः इस मामले को उच्च न्यायलय ले जाएंगे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश