बलिया : कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बलिया : कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप


मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में सोमवार की देर रात छत के सहारे आंगन में उतरे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना रात में ही पीड़ित परिवार ने डायल 100 को देने के साथ ही पुलिस चौकी रामगढ़ को दी। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र दूबे ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। 
बलिहार गांव निवासी श्रीभगवान यादव के परिवार के लोग अपने कमरे में सोए थे। इसी बीच छत पर चढ़कर चोरों ने सबसे पहले छत पर सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे चोरों ने कमरों के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। दो कमरों के ताले को चटका कर उसमें रखें सोने का हार, चैन, नथिया, मांग टीका व अन्य गहनों के साथ ही ₹50000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान प्रयोग में लाए गए सलाई रिंच को चोरों ने घर के अंदर ही छोड़ दिया था। 

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना करने के बाद सलाई रिंच को भी उठा लिया। पीड़ितों का कहना है कि हम लोगों ने चौकी इंचार्ज को चोरों द्वारा छोड़े गए सलाई रिंच को हाथ न लगाने की गुहार लगाई, ताकि मौके पर डाग स्क्वायड को बुलाकर चोरी के मामले का खुलासा करने में मदद मिलती। बावजूद चौकी इंचार्ज ने सलाई रिंच को अपने हाथ में उठा लिया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी पीड़ितों ने सवाल उठाया। पीड़ितों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखी। 



पीड़ितों का आरोप है कि चोरी की घटना की जानकारी हम लोगों ने रामगढ़ चौकी इंचार्ज को देने के साथ ही हल्दी थाने को भी दी थी। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक बलिया को भी दिया। लेकिन रामगढ़ चौकी पुलिस के अलावा किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। इस बावत थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़ितों द्वारा अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की तहकीकात को पता कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक