यूपी में अपराध चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त : ओमप्रकाश राजभर
On




बेरूआरबारी, बलिया। पूरा प्रदेश अराजकता के माहौल में जल रहा हैं। हर दिन पत्रकार से लेकर आमजन की हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश सर्वाधिक सुरक्षित प्रदेश बन गया है। उक्त बातें भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने क्षेत्र के असेगा में शनिवार को भासपा के बूथ कमेटी गठन के मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कही।
कहा कि मुख्यमंत्री यह कहते थे कि अपराधियों की जगह जेल में होगी तो जेल के भीतर हत्या होने लगी। जब यह कहे कि अपराधी अब प्रदेश के बाहर होंगे तो प्रदेश में बाहरी भीतरी अपराधियों ने अपनी शरणस्थली बना ली। हालात यह है कि प्रदेश में आमजन ही नहीं पुलिस, वकील, कर्मचारी, छात्र, अध्यापक, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, विधायक और यहां तक कि पत्रकारों की जान भी सुरक्षित नहीं हैं।
श्री राजभर ने फेफना में हुई पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। अपराधी अल्टीमेटम देकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है। आम जनता दहशत के साये में जीने को मजबूर है। आरोप लगाया कि पुलिस अपराध रोकने के बजाय धनउगाही में लगी है। आज सबसे कुशल और तेजतर्रार दरोगा वही है, जो ज्यादा से ज्यादा शराब तस्करी, गो तस्करी के जरिए वसूली कर जिले और प्रदेश के आलाकमान को मालामाल करता रहे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात नहीं सुधरे तो शीघ्र ही सुभासपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान चन्द्रभान यादव, सोनू यादव, सिंटू, लालू, अभिषेक, पंकज ठाकुर, राजेश ठाकुर, मदन, संजय पांडेय समेत दर्जनों नेताओ ने भासपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर भासपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महाप्रमुख सचिव व पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर, पुनीत पाठक प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, विधान सभा अध्यक्ष उमापति राजभर, मानती राजभर, संजय राजभर,दिनेश पासवान, मीडिया प्रभारी माइकल राजभर, रजनीश श्रीवास्तव आदि रहे। आभार प्रकट प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने व्यक्त किया।
प्रमोद कुमार
Tags: Ballia News


Related Posts
Post Comments
Latest News
07 Jul 2025 23:07:17
बलिया : समवाद सोशल वेलफेयर फाउंडेशन बलिया, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता के तहत कार्य करना है। उसके ही क्रम...
Comments