बलिया : मछली ने ले ली अधेड़ की जान, घर-परिवार में मचा कोहराम

बलिया : मछली ने ले ली अधेड़ की जान, घर-परिवार में मचा कोहराम


बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव के समीप टौंस नदी में  मछली मारते समय डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, परिजनों के आग्रह पर पंचनामा के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। 
बताते हैं कि नगहर गांव निवासी जौव्वाद अंसारी (55) अपने साथी के साथ शनिवार को टौंस नदी में मछली मारने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे। यह देख उनके साथी ने शोर मचाया, लेकिन वे नदी में खो गये। ग्रामीणों ने काफी खोजा, परन्तु पानी में उनका पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गयी। पुलिस व गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, परन्तु उनका शव नहीं मिल पाया। इसी दौरान उनका शव समीप के ही अकटही मुडेरा गांव के सामने नदी के किनारे उतराया होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया व  पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद