बलिया : सोलर फोटोवेलटैईक सिंचाई पम्प के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

बलिया : सोलर फोटोवेलटैईक सिंचाई पम्प के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी


बलिया। उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया कि प्रधानमंत्री उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पीएम कुसुम योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष में जनपद के कृषकों के लिए 02 एचपी (डीसी), 02 एचपी (एसी), 03 एचपी (डीसी), 03 एचपी (एसी) एवं 05 एचपी (एसी) सोलर पम्प स्थापना हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सोलर पम्प स्थापना के लिए लाभार्थी कृषकों का चयन पहले बैंक डाफ्ट लाओ, पहले सोलर पम्प पाओं के आधार पर किया जायेगा।

सोलर फोटोवेलटैईक सिंचाई पम्प अनुदानित दर पर प्राप्त करने के लिए इच्छुक कृषक को कृषि विभाग की वेबसाइट-www.upagriculture.com पर आनलाईन पंजीकरण होना चाहिए। ऐसे कृषक जो वर्तमान में डीजल पम्प सेट अन्य सिंचाई के साधनों द्वारा सिंचाई कर रहे है, उन्हे सोलर पम्प उपलब्ध कराया जायेगा। वे कृषक जिनके पास विद्युत संचालित पम्प है, उन्हे पात्रता सूची में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। 02 एचपी (डीसी), 02 एचपी (एसी) 22 फीट की गहराई तक एवं बोरिंग चार इंच ब्यास तथा 03 एचपी (डीसी), 03 एचपी (एसी) एवं 05 एचपी (एसी) सोलर पम्प हेतु जल स्तर की गहराई 200 फीट तक एवं बोरिंग 06 इंच ब्यास का होना चाहिए। कृषक अंश हेतु निर्धारित धनराशि का सम्बन्धित फर्म के नाम से बैंक डाफ्ट बनवाकर उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली