बलिया : वेतन भुगतान को वित्त एवं लेखाधिकारी से मिले प्राशिसं के जिलाध्यक्ष

बलिया : वेतन भुगतान को वित्त एवं लेखाधिकारी से मिले प्राशिसं के जिलाध्यक्ष


बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीकृत) बलिया का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) अमित कुमार राय से मिला। इस दौरान अक्टूबर माह का वेतन बिल लेखाधिकारी से हस्ताक्षरित होकर ट्रेजरी को भिजवाई गई। 12 नवम्बर को वेतन आने की प्रबल संभावना है। संगठन की मांग पर दीपावली बाद बोनस देय होने का आश्वासन लेखाधिकारी द्वारा दिया गया है। सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मी साथियों के समस्त पावनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्व करने, वेतन अवरोध व कटौती रुपी दंडात्मक वेतन (जिनका BSA द्वारा भुगतान आदेश निर्गत हो चुके हैं) का भुगतान करना और कई अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया गया। इस दौरान लेखाधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षकों को धनतेरस व दीपावली की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ शिक्षक गणेशजी सिंह, पूर्व एबीआरसी धर्मेन्द्र कुमार ओझा, शिक्षक सदस्य सुनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, व ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित