बाइक सवार तीन युवकों पर चाकू से हमला, दो की मौत

बाइक सवार तीन युवकों पर चाकू से हमला, दो की मौत

आजमगढ़। बाइक सवार तीन युवकों पर सोमवार को कुछ लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां दो की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी है। कई थानों की पुलिस के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद निवासी असमर (24) पुत्र अशरफ सोमवार को अपने दो साथियों काजिम (26) पुत्र फहीम व मुशीर (23) पुत्र असलम के साथ गांव में बाइक से निकला था। इसी बीच, गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ तीनों पर चाकू से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां असमर और काजिम की मौत हो गई। मुशीर का इलाज चल रहा है। उधर, घटना से गांव में दहशत फैल गई है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद