बलिया : चोरी के दौरान चोर के हाथ लगी शराब की बोतल, पीकर मस्त हो गया वहीं ; फिर...

बलिया : चोरी के दौरान चोर के हाथ लगी शराब की बोतल, पीकर मस्त हो गया वहीं ; फिर...

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर (बेला) गांव में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जो शायद अपने आप में पहला है। वाक्या के मुताबिक, चोरी करने पंहुचे चोर के हाथ घर के अंदर शराब की बोतल लगी तो उसने चोरी छोड़ वहीं मयखाना सजा दिया। बोतल भर शराब पीकर मौके पर ही लुढ़क गया। सुबह उठे घरवालों ने घर में अजनबी को सोते पाया तो हंगामा मचा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में बेसुध युवक को अस्पताल पंहुचाया। इलाज के बाद ठीक होने पर उसने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने गया था। लेकिन अंग्रेजी की बोतल देखकर खुद को रोक नहीं पाया और वहीं मूड बना लिया। नशा बढ़ने पर वह वहीं सो गया। 

गांव के चंदन गुप्ता के घर के लोग रात को अपने कमरे में सो रहे थे, तभी चोर दीवाल फांद कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की नीयत से कुछ खोजने के दौरान उसे शराब की बोतल मिली। फिर क्या था, उसने वहीं पार्टी मना दी। सुबह घरवालों ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस पहुंची, लेकिन बेसुध युवक से कुछ पूछ नहीं पाई और उसे अस्पताल भेजा। अस्पताल से ठीक होकर लौटने के बाद युवक ने पूरी कहानी बताई। युवक की पहचान दीपक शाह (निवासी जगदीशपुर जिला भोजपुर बिहार) के रूप में हुई। इस बारे में थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घरवाले की तहरीर पर युवक पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक