Greenfield Expressway : असंतुष्ट काश्तकार मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष रखेंगे अपनी बात

Greenfield Expressway : असंतुष्ट काश्तकार मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष रखेंगे अपनी बात


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। योगी सरकार का बलिया के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण में कुछ काश्तकारों द्वारा विरोध उत्पन्न किया गया है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी सैम्या अग्रवाल ने 23 दिसम्बर दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर काश्तकारों की बैठक बुलाई है। जिसमें असन्तुष्ट काश्तकार मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल अग्निहोत्री के समक्ष उचित फोरम पर अपनी बात रखेंगे। वही उसका निराकरण भी किया जायेगा।

इसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार बैरिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी इस परियोजना पर स्वयं गम्भीर है। मुख्य राजस्व अधिकारी व काश्तकारों की होने वाली बैठक की प्रभावी ढंग से देखरेख स्वयं जिलाधिकारी करेगीं। तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सम्बधित राजस्व निरीक्षक व लेखपालों से सीधे संवाद कर रही है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना जनहित में बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने सम्बधित काश्तकारों से अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री जी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में सहयोग कर जनहित में विकास को गति प्रदान करे। विरोध करने वाले काश्तकारों से भी आग्रह किया है कि मुख्य राजस्व अधिकारी की बैठक में प्रतिभाग करे और इस पुनित कार्य में सहभागिता करे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव