बलिया में एनएच 31 पर मिले शव की हो गई शिनाख्त, थाने पहुंचा बेटा

बलिया में एनएच 31 पर मिले शव की हो गई शिनाख्त, थाने पहुंचा बेटा

मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा काली मंदिर के समीप एनएच 31 के बगल में रविवार की शाम मिले लावारिस शव की शिनाख्त सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सिकन्दरपुर के वार्ड नं. 14 डोमनपूरा निवासी गुलाब चंद तुरहा के रूप में हुई। मृतक के पुत्र विनोद कुमार तुरहा सोशल मीडिया पर आई खबर के माध्यम से अपने पिता की शिनाख्त करते हुए सोमवार को हल्दी थाने पर पहुंच गया। 

थानाध्यक्ष हल्दी को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पिताजी मानसिक रूप से कमजोर थे। कुछ दिन पहले हुए पैरालाइसिस के शिकार हो गए थे। वे अक्सर बिना बताए घर से कहीं निकल जाते थे। पिताजी 9 जुलाई को बिना बताए घर से निकल गए थे। हम लोगों ने देर शाम घर न पहुंचने पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों के यहां पता लगाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोशल मीडिया में छपी खबर व फोटो के आधार पर मैंने अपने पिता को पहचान लिया। विनोद कुमार ने थानाध्यक्ष हल्दी राकेश कुमार सिंह से गुहार लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद मेरे पिता का शव मुझे सौंप दिया जाए, ताकि मैं उनका अंतिम संस्कार कर सकूं।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...