बलिया BSA ने कम्पोजिट विद्यालय पर किया कम्प्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

बलिया BSA ने  कम्पोजिट विद्यालय पर किया कम्प्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन


बलिया। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ा गांव  के हृदयांचल में स्थित कम्पोजिट विद्यालय (UPS चितबड़ागांव) के छात्र-छात्राओं को बीएसए शिव नारायण सिंह व BEO सोहांव सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से यूनिफार्म वितरित किया। इससे पहले Covid19 गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए BSA ने विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। 


बीएसए शिवनारायण सिंह ने यूनिफार्म लेने आये बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि आप सभी को स्कूल से जो पाठ्य पुस्तकें मिली है, उसका अध्ययन नियमित करें। वहीं, बीएसए संग DC नुरूल हुदा तथा आनंद प्रकाश मिश्रा को अंगवस्त्रम व गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया। 


ARP अम्बरीश कुमार तिवारी ने मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत ध्यानाकर्षण, आधारशिला और शिक्षण संग्रह नामक पुस्तकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया, जिसे उन्होंने शिक्षकों को इस निर्देश के साथ दिया कि इसका गहन अध्ययन करें। इस अवसर पर अरविंद सिंह, फरहत जहां, कु. अनुपम, सरिता वर्मा, पिंकी वर्मा, संजय सिंह चौहान, कमलेश सिंह, विवेक तिवारी, अम्बिकेश सिंह उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली