ग्रापए बलिया के पुनः जिलाध्यक्ष बने शशिकांत मिश्र, रणजीत मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी

ग्रापए बलिया के पुनः जिलाध्यक्ष बने शशिकांत मिश्र, रणजीत मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी

बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई बलिया के वरिष्ठ सदस्यों की आवश्यक बैठक रविवार को टाउन हाल में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने विगत् दिनों भंग किये गये जिला एवं तहसील कार्यकारिणी को बहाल करने की घोषणा की। तत्पश्चात शशिकांत मिश्र को पुन: जिलाध्यक्ष की कमान सौंपने के साथ ही नई ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके अलावा सर्वसम्मति से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणजीत मिश्र को पत्रकार संघर्ष समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि विगत् दिनों जो कुछ भी हुआ, उसे संगठन हित में नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सभी अनुशासन में रहते हुए संगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करे। इस अवसर पर ओंकारनाथ सिंह, मंजय सिंह, सुधीर सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, अरविन्द कुमार तिवारी, विनय कुमार सिंह, नवीन कुमार गुप्त, बृजेन्द्र नाथ सिंह, विश्वम्भर प्रसाद गुप्त, छोटेलाल चौधरी, बसंत पांडेय, पुष्पेन्द्र तिवारी सिंधु, रामप्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत मिश्र ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा