बलिया : जयप्रभा सेतु की रेलिंग में दुपट्टा बांध नदी में कूदी युवती

बलिया : जयप्रभा सेतु की रेलिंग में दुपट्टा बांध नदी में कूदी युवती


बैरिया, बलिया। मांझी के जयप्रभा सेतु से मंगलवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती सरजू नदी में छलांग लगा दी। यह देख नाविकों ने युवती को बचाने का भरपूर प्रयास किया, किंतु नदी की धारा तेज होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। 

जयप्रभा सेतु पर रेलिंग में दुपट्टा बांध कर उक्त युवती फांसी लगाना चाह रही थी। यह देख राहगीर उसे बचाने के लिए उसके तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देख युवती ने पुल से सरजू नदी में छलांग लगा दिया। मौके पर पहुंचकर लोगों ने शोर मचाया तो नाविक नाव लेकर युवती को बचाने का प्रयास किये, किंतु नाविकों को सफलता नहीं मिल पाई। युवती कहां की थी? कौन थी? इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। युवती का दुपट्टा अभी भी जयप्रभा सेतु के रेलिंग में बंधा हुआ है। घटनास्थल पर न तो यूपी की पुलिस पहुंची ना ही बिहार की‌। घटना यूपी क्षेत्र की है कि बिहार के क्षेत्र की यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं उसे देखवा रहा हूं।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद