बलिया : परीक्षा देकर लौट रहे थे तीन छात्र, Accident में एक की मौत

बलिया : परीक्षा देकर लौट रहे थे तीन छात्र, Accident में एक की मौत


नगरा, बलिया। नगरा-गड़वार मार्ग पर सलेमपुर चट्टी पर शनिवार को सड़क किनारे खड़ी ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक घुस गई, जिससे परीक्षा देकर घर जा रहे बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले गए, जहां चिकित्सको ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
नगरा थाना क्षेत्र के कोदई निवासी 22 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव, 18 वर्षीय आदित्य गिरी व सोनापाली निवासी 18 वर्षीय अर्जुन गुप्ता एक ही बाइक से बलिया ट्रिपल सी का परीक्षा देने गए थे। तीनों युवक वापस आ रहे थे, तभी सलेमपुर चट्टी पर सड़क किनारे खड़ी ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने धमेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। 


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट