पंचायत चुनाव : बलिया में प्रधान प्रत्याशियों का चुनावी रैम्प पर कैटवाक

 पंचायत चुनाव : बलिया में प्रधान प्रत्याशियों का चुनावी रैम्प पर कैटवाक


बैरिया, बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज होने लगी है। गांवों में प्रधान पद के सम्भावित प्रत्याशी चुनावी रैम्प पर अभी से कैटवाक करने लगे है। चुनाव को लेकर गांव-गांव में प्रत्याशी पक्ष-विपक्ष की भूमिका में दिखने लगे है। सस्ता समाज सेवा गांव की गलियों में दस्तक दे दी है। पवलग्गी और दुआ सलाम का दौर भी शुरू है।
चुनाव की सरगर्मी की बात करे तो अधिकतर गांव में दर्जन भर से अधिक प्रत्याशी दिखने लगे है। हाल-चाल, पूछार व कुशल क्षेम के अलावा दारू मुर्गा, लिट्टी पार्टी का दौर कोरोना के बावजूद भी जारी है। सम्भावित प्रत्याशी अपनी बेहतर चाल चलन को प्रदर्शित करते हुए बड़े अदब से लोगों से मिलने जुलने लगे है।प्रतियोगिता, कबड्डी मैच, क्रिकेट मैच आदि का उद्घाटन समापन में प्रत्याशी खूब रूची ले रहे है। सभी अपने अपने को दमदार बताने की होड़ में अभी से दिखने लगे है। लक दक सफेद लिवास पहने गांवों मे घूमने का क्रम शुरू हो गया है। किस ग्राम पंचायत में कौन प्रधान होगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल चुनवी चक्कलस की बिसात हर गांव में सजने लगी है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट