बलिया : शौचालय की टंकी में उतराया मिला मासूम आंशिक का शव, मचा कोहराम

बलिया : शौचालय की टंकी में उतराया मिला मासूम आंशिक का शव, मचा कोहराम


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) नई बस्ती गांव में शौचालय बनवाने के लिए खोदी गयी टंकी के गड्डे में गिर जाने से गृह स्वामी सन्तोष ठाकुर का आठ वर्षी पुत्र आंशिक की मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार लगातार हो रही बारिस से शौचालय की टंकी में पानी भरा हुआ था। खेलते समय आंशिक टंकी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनो की माने तो वह घर के बाहर खेल रहा था, कब शौचालय टंकी में गिरा पता नही चला। शाम को जब घर में नही दिखा तो परिजन उसे ढूढ़ने लगे तो उसका शव पानी टंकी में उतराया मिला। देर रात बच्चे की अन्त्येष्टि ग्राम प्रधान की मौजूदगी में कर दी गयी। इस सन्दर्भ में एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान या परिजनो ने पुलिस को कोई सूचना नही दी है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल 24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ेगी और परिवार में सम्मान मिलेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए...
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति