दलित, शोषित एवं पीड़ितों की आवाज थे मुखिया जी : अरविंद गिरी

दलित, शोषित एवं पीड़ितों की आवाज थे मुखिया जी : अरविंद गिरी


दुबहर, बलिया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि श्रीराम पाल 'मुखिया जी' एक सच्चे समाजवादी होने के साथ ही हमेशा दलित, शोषित एवं पीड़ितों की आवाज के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
सोमवार की देर शाम शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी स्थित श्रीराम पाल मुखिया की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में  कहा कि उनके जीवन चरित्र से हम सभी युवा पीढ़ी के लोगों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने अंतिम समय तक समाज के भलाई के लिए संघर्ष किया। उनकी कमी हमेशा हमलोगों को खलती रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मुखिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखिया जी की पत्नी रामरति पाल एवं उनके पुत्र रविंद्र पाल व देवेन्द्र पाल ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर मृत्युंजय तिवारी, बबलू,राजेश पाठक, कृष्णा सिंह, मन्नू सिंह, दिनेश यादव, मनोज गिरी, नितेश पाठक, ओम शंकर पाल, अनिल सिंह, आशुतोष ओझा, अमित राय, श्रीकांत गिरी, धनजी यादव, प्रियांशु तिवारी, जितेंद्र पाल आदि रहे।

पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार