बलिया : नहीं रहे प्रधानाध्यापक मंगल सिंह, शिक्षा जगत स्तब्ध ; चहुंओर शोक

बलिया : नहीं रहे प्रधानाध्यापक मंगल सिंह, शिक्षा जगत स्तब्ध ; चहुंओर शोक

मंगल सिंह (फाइल फोटो)

बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय कपूरी नम्बर 1 पर तैनात प्रधानाध्यापक मंगल सिंह (44) का असामयिक निधन को हो गया। बुधवार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से सोहांव ब्लाक के बड़ौरा गांव निवासी मंगल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध हो गया। मिलनसार व व्यवहार कुशल मंगल सिंह के निधन से हर कोई मर्माहत है। इनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गुरुनाम सिंह, अजीत कुमार पाठक, बीके पाठक, डॉ. निर्मला गुप्ता, प्रमोद चंद तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, अम्बरीश तिवारी, पंकज सिंह इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली