राघवेन्द्र हत्याकांड : भाजपा नेता ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

राघवेन्द्र हत्याकांड : भाजपा नेता ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग


रेवती, बलिया। गायघाट के राघवेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में पांच नामजद आरोपियो में चार जेल जा चुके हैं। नए एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह की विवेचना चल रही हैं, लेकिन गायघाट सहित रेवती कस्बे के लोगों के बीच आज भी चर्चाएं खास है कि नामजद आरोपी ही हत्यारे है अथवा कोई और ? 

इस संबंध में अपने आवास पर भाजपा नेता व नपं रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय 'कनक' ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने एसपी और एसएचओ से मांग किया कि इस मामले की बारीकी से जांच कर सही आरोपियों को जेल भेजा जाय। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम सब भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कानून पर विश्वास जताते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच की कड़ी बाइक छिनैती से जुड़ी हैं।

मृतक के मोबाइल का अंतिम लोकेशन से भी आसानी से वास्तविक हत्यारों तक पहुंचा जा सकता हैं। ज्ञातव्य हो कि बीते 31 जुलाई को विशनपुरा मौजे के एक पुराने भट्ठे के गढ्ढे में गायघाट निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह का शव उतराया मिला था। बातचीत के दौरान भाजपा के जिला कार्यकारणी के सदस्य कौशल सिंह, सभासद शम्भुकांत तिवारी, योगेश पाण्डेय कलयुगी, कुंदन पाण्डेय, रजनीश उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली