बलिया : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, भाई-भतीजा घायल ; पहुंची पुलिस

बलिया : चाकू से गोदकर युवक की हत्या, भाई-भतीजा घायल ; पहुंची पुलिस


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकूबाजी मेंं जहां एक युवक की मौत हो गयी, वहीं उसका बड़ा भाई व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये।सीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। 
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव निवासी अजीत कुमार व अमरनाथ राम में पुरानी रंजिश को लेकर आए दिन गाली गलौज होता रहता था। आरोप है कि सोमवार की शाम एक पक्ष शराब पीकर अमरनाथ राम को गाली देने लगा। अमरनाथ (35) व नंदकुमार (30) ने दूसरे पक्ष को गाली देने से मना किया। इस पर दूसरे पक्ष ने चाकू से दोनों भाइयों पर वार करने लगा। इससे  नंदकुमार राम (30) पुत्र स्व. शिव गोविंद राम व अमरनाथ राम (35) तथा पंकज (20) पुत्र धर्मचंद घायल हो गये। पंकज की स्थिति गंभीर है। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नंदकुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंकज को रेफर कर दिया। अमरनाथ का उपचार सीएचसी पर चल रहा है। पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही हत्यारोपित की गिरफ्तारी में जुटे है। 

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...