बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम : बलिया में सफल बेटियां सम्मानित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम : बलिया में सफल बेटियां सम्मानित



बलिया। प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं के लिए मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभाग कर उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अव्वल बालिका को पुरस्कृत किया गया।



जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के निर्देशानुसार बेटियों को शिक्षित करने हेतु टॉप आउट बेटियों को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के टी-शर्ट व कैप देकर रैली भी निकाली गई। आईसीडीएस विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, CDPO सरस्वती शाक्य, सुपरवाइजर रेखा वर्मा, समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान रंभा देवी व छात्रा पायल, अंजली शर्मा, सलोनी, सीमित, करिश्मा उपस्थित रही।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा