खुशखबरी : बलिया में 'शांति ईश्वर ब्रिज' के टूटे एप्रोच का निर्माण शुरू

खुशखबरी : बलिया में 'शांति ईश्वर ब्रिज' के टूटे एप्रोच का निर्माण शुरू


बांसडीह, बलिया। सामाजिक संगठन आवाज ए हिन्द द्वारा वर्षों से संघर्ष करने तथा उपजिलाधिकारी बांसडीह के हस्तक्षेप के बाद डूही मूसी मंगलपुरा में मोती झील पर बने पुल (शांति ईश्वर ब्रिज) के टूटे हुए एप्रोच का निर्माण कार्य शनिवार से प्रारम्भ हो गया है।

आवाज ए हिन्द के संस्थापक सुशांत राज भारत ने बताया कि कई वर्षों से टूटे हुए एप्रोच की वजह से इस पुल से लोगों को आवागमन बाधित था। अक्सर पुल के खाली एप्रोच में लोग वाहन सहित और जानवर गिर कर घायल हो जाते रहे। आवाज ए हिन्द  संगठन पिछले वर्ष तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरना एवं तत्कालीन उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को ज्ञापन भी दिया था। लगातार संगठन द्वारा लड़ाई एवं उपजिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य के हस्तक्षेप से शनिवार से ईंट गिरने का कार्य प्रारंभ हुआ।

उपजिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य ने बताया कि सप्ताह के भीतर ही पूल के एप्रोच का  कार्य संपन्न हो जाएगा। संगठन के प्रभारी सुशांत भारत ने कहा कि ये हम लोगों की नहीं जनता की जीत हैं और इसी तरह से जनता के मुद्दों पर हम सभी संगठन के साथी प्रशासन से लड़ कर जनता का कार्य करवाते रहेंगे। इस दौरान राजकुमार यादव, अनूप पांडेय, आनन्द मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा