बदमाशों ने किया बलिया पुलिस पर फायर, दबोचे गये दो

बदमाशों ने किया बलिया पुलिस पर फायर, दबोचे गये दो


बैरिया, बलिया। अपराधिक वारदात की योजना बना रहे दो अपराधियों को बैरिया पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायर भी किया, लेकिन खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
थाना प्रभारी बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चकिया मोड़ पर दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की जुगत में है। सूचना पर बीबी टोला में चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज बैरिया गिरजेश सिंह व उपनिरीक्षक मंतोष सिंह को भेजा गया। चकिया मोड़ पर पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायर कर दिया। हालांकि काफी सावधानी से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में एक रामप्रकाश यादव उर्फ बांडा निवासी रकबा टोला बैरिया व दूसरा सतेंद्र उर्फ प्रिंस यादव निवासी मधुबनी है। काफी पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को धारा 307 आईपीसी, 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत पाबंद कर न्यायालय को सुपुर्द किया गया है। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार