हेड कांस्टेबल की दूसरी बेटी भी बनेगी डॉक्टर, नीट-यूजी क्वालीफाई कर बढ़ाया बलिया का मान

हेड कांस्टेबल की दूसरी बेटी भी बनेगी डॉक्टर, नीट-यूजी क्वालीफाई कर बढ़ाया बलिया का मान

बलिया। जिले के डीघा (पचखोरा) गांव निवासी शिवानंद यादव की पुत्री गरिमा यादव (Garima Yadav) ने NEET (यूजी) की परीक्षा क्वालीफाई कर घर-परिवार के साथ ही 'बागी धरती' का रोशन किया है। गरिमा की सफलता पर परिवार, गांव के अलावा जिले में  हर्ष का माहौल है। गरिमा की बड़ी बहन दीपशिखा भी तीन वर्ष पहले यह परीक्षा पास कर वर्तमान में कानपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस (MBBS) कर रही है। 

गरिमा ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा संत यतीनाथ विद्यापीठ सुखपुरा से हुई। उसके बाद 6 से 8वीं तक आजमगढ़, और 12वीं तक की शिक्षा सीएचएस गर्ल्स स्कूल, वाराणसी से हुई। बताया कि बड़ी बहन का सपना डॉक्टर बनने का था और उसी से प्रेरित होकर मैंने भी डॉक्टर बनने का लक्ष्य लेकर मेहनत शुरू की। गरिमा के पिता शिवानंद यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल (head Constable) हैं। उनकी तैनाती दशाश्वमेध (वाराणसी) थाने पर है। गरिमा  पिता के साथ वाराणसी में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। एक बेटी के बाद दूसरी बेटी की NEET में सफलता पर पूरे घर में उत्सव जैसा माहौल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा