बलिया : जेपी को प्रणाम कर पदयात्रा पर निकले पूर्व सांसद भरत सिंह ने कही ये बात

बलिया : जेपी को प्रणाम कर पदयात्रा पर निकले पूर्व सांसद भरत सिंह ने कही ये बात


बैरिया, बलिया। जेपी की धरती से रविवार को जन-सम्मान पदयात्रा शुरू करते हुए पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि बिगड़ी समाजिक व्यवस्था को दूर करने के लिए यह यात्रा शुरू हुई है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सानिध्य में रहकर लोगों की सेवा के संकल्प लेने का मुझे श्रेय प्राप्त है। वह मुझे पुत्र की तरह स्नेह देते थे। जब मैं काशीहिन्दू विश्विद्यालय में छात्र संघ का अध्यक्ष था, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ही मेरे छात्र संघ का उद्घाटन किया था। मुझे जेपी के आह्वान पर इमरजेंसी में इंदिरा सरकार के खिलाफ 19 महीने जेल में रहना पड़ा था। इमरजेंसी समाप्त होने के बाद लोकनायक जब तक जीवित थे, मैं उनके सम्पर्क में था।


जयप्रकाश नगर से शुरू होने वाले जन-सम्मान पद यात्रा के शुभारंभ से पहले जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा, 'कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके कोई भी व्यक्ति बहुत दिनों तक राजनीति में सफल नहीं हो सकता। यहां कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की लगातार मुझे सूचना मिलती रही है। इस स्थिति के लिए मैं भी जिम्मेवार हूं। इस गलती के लिए आप लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं। किसी को भी बिना मेहनत कोई महत्वपूर्ण पद मिल जाता है तो वह आदमी अपने को जनसममान्य से ऊपर समझने लगता है, किंतु यह देखने को मिलता है कि ऐसे लोगों का अवसान भी उतना ही जल्दी से हो जाता है।' पूर्व सांसद ने कहा कि रूठों को मनाने, अपनों को समझाने व सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए मैंने पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अवसर पर नन्दजी सिंह, दुर्गविजय सिंह झलन, अशोक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह बंटू, विश्वजीत सिंह, मनोज कुशवाहा, कमलेश सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, जवाहर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अपना विचार रखते हुए बैरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि भरत सिंह का आदमी बताकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया है। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मदन सिंह व संचालन महामंत्री राकेश सिंह राकी ने किया। सभा के समापन के बाद भरत सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा पर निकल पड़े।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या