सात जन्मों का साथ : बलिया में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

सात जन्मों का साथ : बलिया में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी


बेरुआरबारी, बलिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत  बभनौली निवासी पूर्व सैनिक शिवबचन यादव (76) और उनकी पत्नी राधिका देवी (72) का निधन शनिवार को एक साथ हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पति के निधन के एक घण्टे के अंदर पत्नी भी दुनिया से चल बसी। लोगों ने बताया कि बिरले ही इस तरह की घटनाएं देखने-सुनने को मिलती हैं। एक साथ पति-पत्नी दोनों के मरने की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। गांव की महिलाएं सिर्फ यही कह रही थी कि ऐसा नसीब सबका कहा, जो  पति-पत्नी के प्राण साथ निकले। बता दें कि पूर्व सैनिक स्व. शिवबचन यादव अपने पीछे तीन पुत्र सच्चिदानंद यादव, मुन्नू यादव और विवेकानंद यादव का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पति-पत्नी दोनों ने अपने बच्चों के प्रति सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। यही वजह है कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर दोनों को बच्चों का भी भरपूर साथ मिला।

प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें