इसलिए किया गया क्षत्रिय समाज का गठन

इसलिए किया गया क्षत्रिय समाज का गठन


मनियर, बलिया। क्षत्रिय समाज का गठन इसलिए किया गया है कि अपने समाज के लोगों का आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उत्थान हो सकें। उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। किसी अन्य समाज को प्रताड़ित करना एवं हेय दृष्टि से देखना इस संगठन का उद्देश्य नहीं है। उक्त बातें क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत एवं विश्व के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री ठाकुर अनिल सिंह ने रतसड़ स्थित जिला उपाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के आवास पर क्षत्रिय समाज के लोगों के बीच परिचायक बैठक में कही। 

कहा कि हमारे समाज के लोगों को संगठित होने की आवश्यकता है, ताकि उनके हितों की रक्षा हो सके। क्षत्रिय समाज के संगठित न होने के कारण उनको जो समाज में उचित स्थान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है। उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हो पा रही। आज जब क्षत्रिय समाज एक साथ होकर चलने का कोशिश किया तो गरीब छत्रिय भाइयों के साथ साथ साधन संपन्न व औद्योगिक घराने, फिल्मी हस्तियों के क्षत्रिय बंधु भी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं। 

राष्ट्रीय महामंत्री  ठाकुर हरकेश सिंह, राष्ट्रीय महा महासचिव ठाकुर नितेश सिंह, प्रदेश महासचिव ठाकुर आनंद सिंह,  वरिष्ठ महामंत्री पूर्वांचल ठाकुर कौशल सिंह, मीडिया प्रभारी पूर्वांचल ठाकुर मुन्ना सिंह, संरक्षक बलिया ठाकुर जयंत सिंह,  ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर राणा सिंह, ठाकुर भूपेंद्र सिंह,  ठाकुर आशीष सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर मनोज सिंह, ठाकुर चंद्रभान सिंह, ठाकुर योगेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, कमल सिंह, अंकित सिंह, अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ विजय सिंह, त्रिवेणी सिंह सहित आदि लोगों ने अपना विचार रखा। केसरिया गमछा से पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता सलाहकार महात्मा कृष्णदास महा त्यागी महाराज एवं संचालन जिला वरिष्ठ महामंत्री ठाकुर नागेश सिंह ने किया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा