बलिया : भाजपा ने रद किया बागियों का निलंबन, देखें पूरी लिस्ट

बलिया : भाजपा ने रद किया बागियों का निलंबन, देखें पूरी लिस्ट

बलिया। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले उम्मीदवारों का निष्कासन भाजपा ने रद्द कर दिया है। अब वह सभी लोग भाजपा के सदस्य रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने दी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर डेढ़ दर्जन ऐसे लोग जो टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत कर जिला पंचायत का चुनाव लड़े थे या संगठन का विरोध किए थे, उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया गया था। लेकिन उनकी सदस्यता पुनः बहाल की जा रही है। इसमें प्रमुख रुप से चन्द्र प्रकाश पाठक, नारद सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, भीम प्रसाद गुप्ता, पंकज पाठक, मण्टू विन्द, प्रमोद पाण्डेय, सुधीर सिंह, राकेश सिंह, अनूप सिंह चौहान, ओमकार सिंह, रामजी सिंह सोनू, प्रेमनाथ ओझा, संतोष चौरसिया, आशुतोष सिंह, रवि उदय राय, सुनिल सिंह तथा सुशील मौर्या है। जिलाध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया कि इन लोगो की वापसी से विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक