बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड एसडीओ की दर्दनाक मौत

बलिया : ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड एसडीओ की दर्दनाक मौत

बलिया। भटनी-वाराणसी रेलखण्ड पर किड़िहिरापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम को रेल लाइन पार करते समय अचानक नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से रिटायर्ड एसडीओ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे बेल्थरारोड जीआरपी और इंदारा आरपीएफ के जवानों ने क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटाने के साथ ही शिनाख्त में जुट गये। उसकी पहचान ताड़ीबड़ागांव निवासी अंजनी सिंह के रुप में हुई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किड़िहिरापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम  नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव (महुआ) निवासी रिटायर्ड एसडीओ (बीएसएनएल) अंजनी सिंह आये हुए थे। रेलवे लाइन पार करने के दौरान नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली