बलिया : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर

बलिया : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर

श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर बहेरी चट्टी के समीप रविवार को दोपहर बाद बोलेरो व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर भिजवाया, जहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

पकड़ी थाना क्षेत्र के उसरैला निवासी संतोष राम और मनोज कन्नौजिया बेल्थरारोड से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे दोनों बहेरी चट्टी के समीप पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गयी। हादसे में सन्तोष राम (40) पुत्र रामकिसुन व मनोज कन्नौजिया (45) पुत्र शिव गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचे लोगो ने एंबुलेंस से दोनों को हॉस्पिटल भिजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मौके की नजाकत देख बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर