बलिया : Road Accident में युवक की मौत

बलिया : Road Accident में युवक की मौत

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर निवासी रोहित कुमार पुत्र श्रीप्रकाश अपने निजी काम से मोटरसाइकिल से बैरिया जा रहे थे। अभी वे हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप से जैसे ही आगे बढ़ने लगे, बैरिया की तरफ ही जाने वाली ट्रक की जद में आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को जिला अस्पताल पहुंचवाया और उसके परिजनों को सूचना दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इधर ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट