बलिया में अन्तरप्रांतीय विशाल कबड्डी मैच : उत्साह, उमंग और जज्बे का संगम

बलिया में अन्तरप्रांतीय विशाल कबड्डी मैच : उत्साह, उमंग और जज्बे का संगम


बैरिया, बलिया। क्षेत्र के महाराणा प्रताप स्पोर्टिंग क्लब दलनछपरा के तत्वाधान में आदर्श जूनियर हाईस्कूल दलनछपरा के मैदान पर मैच के दूसरे दिन मंगलवार की रात, रात्रिकालीन अन्तरप्रांतीय विशाल कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह व मुरलीछपरा के प्रधान रमाशंकर सिंह उर्फ मुनन ने फीता काट कर किया। 
छपरा के दाउदपुर एकमा व बलिया के गायघाट के बीच मुकाबला में दाउदपुर के कप्तान रिशु ने टॉस जीत कर खेल शुरु किया और 04 अंक से गायघाट विजेता बना। दूसरे चक्र में बलिया स्टेडयम व गाजीपुर इग्लिशपुर बीच मुकाबले में बलिया के कप्तान आनन्द यादव ने  टॉस जीत कर पारी की शुरुआत की।मुकाबले में उतरी गाजीपुर इंग्लिशपुर की टीम ने 20 अंक से जीत दर्ज की। खेल बड़ा ही रोमांचक रहा। रेफरी रामानुज सिंह व बीरबल सिंह रहे। रोमांचक मैच का उद्घोष अभिमन्यु सिंह ने किया। मैच के दौरान विश्वजीत उर्फ टुन टुन सिंह, प्रधानाचार्य करुणा सिन्धु द्विवेदी, सर्वजीत सिंह, प्रभंजन सिंह चिटपुट, मन्टन पाण्डेय, हरेराम सिंह, चन्दन सिंह, अजब नरायण सिंह, समर सिंह, कृष्णा सिह, राजकिशोर सिंह, दिगम्बर सिंह, नन्दन सिंह, विक्की सिंह, गुंजन सिंह, सूरज साह, विशाल साहु आदि मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...